उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना | यूपी विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन | Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म | UP Vidhwa Pension Yojana List 2021
जब पति की मृत्यु हो जाती है तो महिलाओं के लिए जीवन यापन करना बहुत कठिन हो जाता है और उन सभी को अपने खर्च के लिए भी दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है। इन सभी समस्याओ से निजात के लिए , उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है। UP Vidhwa Pension Yojana के द्वारा उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाओं को मासिक आधार पर पेंशन दी जाएगी। इस योजना को केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में निराक्षित महिलाओ को आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की है।
इस आर्टिकल में हम आपको Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana से सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान करेंगे | जैसे: – योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे, पात्रता तथा किन-किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आपसे निवेदन है लेख को पूरा पढ़कर इस योजना का लाभ उठाये।
UP Vidhwa Pension Yojana 2022
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना को राज्य के मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा विधवा एवं निराधार महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा UP Vidhwa Pension Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को 300 रूपये की पेंशन हर महीना दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल उन सभी महिलाएं को दिया जाएगा, जिनकी आयु 18 वर्ष या फिर 18 वर्ष से ज्यादा है एवं उनके पति की मृत्यु हो गई है। इस योजना के अंतर्सगत पात्र लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वह इस पेंशन के द्वारा अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की इस पहल से विधवा महिलाओ के जीवन-स्तर में में सुधर आएगा और वह आत्मनिर्भर बनकर ज़िन्दगी गुजर सकेंगी।
Highlight of Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2022
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022 |
आरम्भ की गई | राज्य सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की सहारा विधवा महिलाएं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
योजना का उद्देश्य | विधवा महिला को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | भरण- पोषण के लिए आर्थिक मदद |
केंद्र / राज्य सरकार की योजना | राज्य सरकारी विधवा योजनाएं |
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 60 वर्ष की आयु की विधवा महिलाओं को सीधे बैंक खाते में सहायता के रूप में पेंशन राशि ट्रान्सफर की जाती है। उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है ताकि उन पेंशन के साथ कोई धोखा धड़ी ना किया जा सके।
UP Vidhwa Pension Yojana के तहत पेंशन के लाभ के लिए आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक अलग पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा निराश्रित विधवा महिलाओं को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। आप इस आधिकारिक पोर्टल (sspy-up.gov.in/) की मदद से ऑनलाइन मोड में पेंशन राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही यूपी विधवा पेंशन योजना 2021 के लाभ नीचे दिए गए है:
- उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त सकती है, और सभी ज़रूरतमंद आर्थिक रूप से गरीब बेसहार विधवा महिलाएं अपने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गयी इस आर्थिक सहायता से अपना जीवन यापन आसानी से कर सकती है।
- केवल वही महिलाए इस योजना के लिए आवेदन कर UP Vidhwa Pension Yojana 2021 लाभ उठा सकती है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
- पेंशन की पूरी राशि सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है, जिससे कोई उनके हक के पैसे कोई चुरा न पाए । यही कारण है की UP Vidhwa Pension Yojana 2021 का आवेदन करने के लिए बैंक अकाउंट होना जरुरी है, जिसे आधार से लिंक होना चाहिए ।
- उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की 18 से 60 वर्ष की आयु वाली आर्थिक रूप से गरीब विधवा महिलाओ को प्रदान किया जायेगा।
UP Vidhwa Pension 2022 के लिए पात्रता मानदंड
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार से पूरा करना होगा
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक महिला का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
- विधवा महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन का लाभ उन विधवाओं द्वारा लिया जा सकता है जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है।
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त महिला UP Vidhwa Pension के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।
UP Vidhwa Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- विधवा महिला का आधार कार्ड होना चाहिए
- वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- महिला का जन्म प्रमाण पत्र
- राज्य निवास प्रमाण पत्र
- पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2021 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में UP Vidhwa Pension Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको प्रदेश की एकीकृत सामाजिक पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “विधवा पेंशन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
अब आपको “न्यू एंट्री फॉर्म” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “save” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप आसानी से उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana आवेदन स्थिति की जाँच
-
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश एकीकृत सामाजिक पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको “विधवा पेंशन” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा । इसके पश्चात आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके पश्चात आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- फिर आपको “आवेदन की स्थिति जानने हेतु लॉगिन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा । फिर आपके सामने लॉगिन का फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कॅप्टचा दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको “लॉगिन” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच सकते हैं।
इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गयी है | इस लेख को पढ़कर आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं | यदि आपको किसी भी प्रकार का संदेह हो तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर जानकारी को कन्फर्म कर लें |
1 thought on “[रजिस्ट्रेशन] उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म”